September 10, 2026

राजस्थान के 24 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट है। बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के कारण दौसा, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर सहित कई जिलों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सवाई माधोपुर में शहर के कई इलाकों की सड़कें डूब गई हैं। रणथंभौर में शेरपुर-खिलचीपुर की रपट पर पानी आने से सुबह रास्ता बंद हो गया। खंडार में जलभराव की स्थिति से लोग घरों में फंस गए। वहीं, झालावाड़ में तीन घंटे लगातार बारिश के बाद कालीसिंध, छापी बांध के कुल 5 गेट खोले गए हैं। बारां में सिरसा नदी उफान पर आ गई है। कोटपूतली में तेज बारिश से कई इलाकों में सड़कें लबालब हो गईं। मौसम विभाग के अनुसार नए सिस्टम के कारण बारिश का दौर 6 सितंबर तक जारी रह सकता है। इस दौरान गर्मी-उमस कम होने की भी संभावना है। राजस्थान में बारिश की PHOTOS मानसून के बड़े अपडेट्स 24 घंटे में कहां सबसे ज्यादा बारिश: गुरुवार को भरतपुर, अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, करौली में तेज बरसात हुई। सबसे ज्यादा पानी भरतपुर के उच्चैन में 54MM बरसा। इसके अलावा बूंदी, बारां, कोटा, दौसा, जयपुर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। नए सिस्टम के कारण तेज बारिश की संभावना: मौसम विशेषज्ञों ने बताया- नए सिस्टम के असर से राजस्थान में आज भी भरतपुर, जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभाग के कई इलाकों में बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम बदलने से पारा 6 डिग्री तक गिरा: बादल छाने और बारिश होने के कारण तापमान में बड़ी गिरावट हुई। अलवर, भीलवाड़ा, कोटा, करौली में अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सबसे कम अधिकतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस कोटा में दर्ज हुआ। जबकि सबसे ज्यादा तापमान श्रीगंगानगर में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News