बीजेपी ने जयपुर और जोधपुर नगर निगम के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। जयपुर में 150 वार्डों में से 145 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। वहीं जोधपुर में 100 में से 92 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया। अलवर में कांग्रेस ने नगर निगम के सभी 65 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। जयपुर में वार्ड 76 से बीजेपी प्रत्याशी को लेकर गफलत हो गई। पार्टी ने पूर्व डिप्टी मेयर पुनीत कर्णावट को टिकट दिया था। लेकिन मालवीय नगर विधायक कालीचरण सराफ ने कुलदीप मिश्रा को पार्टी का अधिकृत सिंबल दे दिया। इसके बाद कुलदीप मिश्रा ने वार्ड 76 से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नॉमिनेशन भर दिया। कालीचरण सराफ ने दैनिक भास्कर से कहा कि पार्टी ने पहले कुलदीप मिश्रा का नाम तय किया था, लेकिन बाद में प्रत्याशी बदल दिया। प्रत्याशी बदलने से पहले ही मैंने कुलदीप मिश्रा को सिंबल दे दिया था। वहीं, जयपुर की निवर्तमान मेयर कुसुम यादव का टिकट कट गया है। उनकी जगह पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुनील कोठारी को वार्ड नंबर 112 से उम्मीदवार बनाया है। सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा को पार्टी ने वार्ड-87 से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने जयपुर नगर निगम की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को किशनपोल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 110 से प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी ने जयपुर में 7 मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। जयपुर नगर निगम के भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट जोधपुर नगर के भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट… अलवर नगर निगम की भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट… अलवर नगर निगम की कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट… … ये खबर भी पढ़ें… बाड़मेर नगर परिषद के लिए कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी:पूर्व विधायक मेवाराम जैन के करीबी का टिकट काटा; जानें- कौन कहां से प्रत्याशी राजस्थान के 309 निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन:बीजेपी ने प्रत्याशियों का ऐलान नहीं किया, सीधे सिंबल देने की संभावना उदयपुर नगर निगम में कांग्रेस के 80 प्रत्याशियों की लिस्ट:पूर्व केंद्रीय मंत्री की बहू और चाय वाले की पत्नी को टिकट; जानें-कौन कहां से कैंडिडेट विधानसभा चुनाव लड़ चुके अजय बोहरा अब पार्षद प्रत्याशी:दौसा की महवा नगरपालिका के लिए कांग्रेस की लिस्ट जारी; मंडावर में सभी 25 उम्मीदवार घोषित … पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
