September 10, 2026

धौलपुर में भाई को बचाने तीन बहनें कुंड में कूद गईं। डूबने से चारों भाई-बहनों की मौत हो गई। घटना आंगई थाना क्षेत्र में बिरजा गांव के पास रविवार सुबह 4 बजे की है। ASI मोहन सिंह ने बताया- कोतवाली थाना के नथुआपुरा, मोरोली निवासी रवि उर्फ (21) पुत्र लायक सिंह सगी बहन मनोरमा (22), बोटो (25) और चचेरी बहन कल्लो (18) पुत्री भभूति के साथ शनिवार रात बिरजा में हीरामन बाबा के मंदिर आया था। मेले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चारों रात करीब 11 बजे पहुंचे थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे चारों हीरामन कुंड में पहुंचे। रवि नहाने के लिए कुंड में उतरा तो डूबने लगा। उसकी तीनों बहनें भी पास में नहा रही थीं। रवि को डूबता देखकर तीनों उसे बचाने के लिए कुंड में कूद गईं। पानी गहरा होने के कारण वे भी डूब गईं। प्रत्यक्षदर्शी गिरिराज ने बताया कि रवि कुंड में नहाते वक्त वीडियो बना रहा था। वीडियो बनाते-बनाते वह गहरे पानी में चला गया था और डूब गया। 6 घंटे बाद निकाला युवक का शव ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर बचाव का प्रयास किया। उन्हाेंने तीनों बहनों के शव कुंड से निकाल लिए। सूचना मिलने पर सुबह करीब 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के करीब 6 घंटे बाद सुबह 10 बजे रवि का शव बाहर निकाला गया। चारों शव सरमथुरा हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। रक्षाबंधन पर पीहर आई थीं दोनों बहनें मनोरमा और बोटो रक्षाबंधन मनाने ससुराल से पीहर आई थीं। वे पीहर पक्ष के लोगों के साथ हीरामन बाबा की जात करने के लिए गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News