July 26, 2026

अभिनेता करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को मॉरिशस छुट्टियों के दौरान पानी के अंदर प्रपोज किया है। करण ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए ट्रैवल व्लॉग में ट्रिप की झलक दिखाई है। इस व्लॉग में स्कूबा डाइविंग के दौरान करण पानी के अंदर एक घुटने पर बैठकर तेजस्वी को शादी के लिए प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। बिना बोले इशारों में करण ने अपने प्यार का इजहार किया, जिसका जवाब तेजस्वी ने मुस्कुराकर दिया। स्कूबा डाइविंग के दौरान किया प्यार प्रपोज
करण कुंद्रा के नए ट्रैवल व्लॉग में दोनों मॉरिशस में छुट्टियों का आनंद लेते दिख रहे हैं। वीडियो में स्कूबा डाइविंग के दौरान करण और तेजस्वी ने पहले अपने हाथों से दिल का आकार बनाया। इसके बाद करण पानी के अंदर ही एक घुटने पर बैठ गए और तेजस्वी से शादी करने की इच्छा जताई। पानी के अंदर आवाज न आने के बावजूद करण ने बिना बोले ‘आई लव यू’ कहा। तेजस्वी ने भी खुशी से मुस्कुराते हुए जवाब दिया। मॉरिशस की खूबसूरत लोकेशन पर बिताए रोमांटिक पल
इस व्लॉग में यह कपल मॉरिशस के समुद्री जीवन को देखने से लेकर समंदर किनारे फुर्सत के पल बिताता नजर आ रहा है। दोनों ने साथ में कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी कीं। इस प्रपोजल और दोनों के बीच के जुड़ाव को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ‘देसी ब्लिंग’ में डायमंड रिंग के साथ किया था प्रपोज
पानी के अंदर प्रपोजल से पहले भी करण कुंद्रा अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग’ के दौरान करण ने तेजस्वी को डायमंड रिंग देकर आधिकारिक तौर पर प्रपोज किया था। उस वक्त भी दोनों के रिश्ते के इस पड़ाव की काफी चर्चा हुई थी। ‘बिग बॉस 15’ से शुरू हुई लव स्टोरी
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की प्रेम कहानी साल 2021 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ के सेट से शुरू हुई थी। शो में साथ रहते हुए दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। तेजस्वी प्रकाश ने उस सीजन की ट्रॉफी जीती थी। शो खत्म होने के बाद भी दोनों लगातार एक-दूसरे के साथ हैं और टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News