October 25, 2026

राजस्थान में नगर निकाय चुनावों के नतीजों के बाद जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में 5 नगर निगमों में बड़ा उलटफेर हो सकता है। यहां निर्दलीय किंगमेकर हैं और वे जिस पार्टी को समर्थन देंगे, उसका मेयर बनेगा। इनमें भी भरतपुर ऐसा निगम है, जहां भाजपा-कांग्रेस से ज्यादा निर्दलीय जीतकर आए हैं। डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड-3 से बीएपी से चुनाव लड़ी आशा रोत को एक भी वोट नहीं मिला। इधर, जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका को छोड़कर 305 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो गए। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम और सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इनमें 21 सितंबर को निकाय प्रमुखों के लिए वोटिंग नहीं होगी। सोमवार को काउंटिंग के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के कारण इन चारों निकायों के 10 बूथों पर रिजल्ट अटक गए थे। इन बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रिपोलिंग होगी। 17 सितंबर को मतगणना होगी। अजमेर नगर निगम में कांग्रेस ने 80 में से 37 वार्ड जीते हैं। कांग्रेस मंगलवार को बाड़ेबंदी से अपने 19 पार्षदों को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ऑफिस लेकर पहुंची। यहां उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। … निकाय चुनाव की ये खबरें भी पढ़ें… रिजल्ट में ‘काकाजी’ की एंट्री का असर:जनता ने भाजपा-कांग्रेस को डराकर जिताया; 140+ निकायों में निर्दलीय खोलेंगे सत्ता का ताला जयपुर में सुनील-पुनीत-विमल मेयर की रेस में:उदयपुर में कटारिया के रिश्तेदार, कोटा में स्पीकर की पसंद पर लग सकती है मुहर, जानिए निगमों में मेयर के प्रमुख दावेदार … पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News