October 16, 2026

राजस्थान के 3 जिलों में 10 और 11 अक्टूबर को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। उसके असर से बीकानेर संभाग और सीकर, झुंझुनूं एरिया में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं कई शहरों में रात का तापमान गिरने से ठंडक बढ़ गई। शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर एरिया में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। नागौर, टोंक, सिरोही में रात में ठंडक रही। हालांकि, दिन में अब भी तेज गर्मी है। मौसम के बड़े अपडेट्स पिलानी में 39.7 डिग्री तापमान: राजस्थान में पिछले 24 घंटे का मौसम देखें तो गुरुवार को सभी शहरों में पूरे दिन आसमान साफ रहा और धूप रही। सभी शहरों का तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। पिलानी में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं चूरू-जैसलमेर में 38.5 डिग्री तापमान रहा। अधिकतर शहरों में दिन में तेज गर्मी है। शेखावाटी में रात का पारा गिरा: शेखावाटी के सीकर, फतेहपुर, चूरू के अलावा नागौर और आसपास एरिया में रात में ठंडक बढ़ गई। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस या उससे नीचे दर्ज रहा। सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में दिन का तापमान गिरा: राजधानी जयपुर में गुरुवार को भी दिनभर आसमान साफ रहा और धूप रही। हल्की हवा चलने से तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट हुई। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने जयपुर में अगले दो दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान जताया है। आगे कैसा रहेगा मौसम? …. मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… ‘फसलें जल गईं, बच्चों की फीस के लिए पैसे नहीं’:कमजोर मानसून से किसान परेशान; बोले- ट्रेन से पानी मंगवाना पड़ेगा, अकाल घोषित करे सरकार राजस्थान में इस साल बारिश की कमी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। पाली के जवाई बांध में 20% से भी कम पानी बचा है। वहीं जिले के 16 छोटे-बड़े बांध सूख गए हैं। लोगों का कहना है कि ट्रेन से पानी मंगवाना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News