October 24, 2026

जयपुर जिले के रायसर में नेशनल हाईवे-148 (दौसा-मनोहरपुर) पर स्विफ्ट कार टायर फटने से खाई में गिर गई। कार में 6 दोस्त थे, इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। सीओ रामकिशन विश्नोई ने बताया कि एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह 6 बजे रायसर थाना क्षेत्र में हुआ है। हादसे में दो युवक घायल हुए हैं। इन्हें निम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सभी युवक आगरा (यूपी) के रहने वाले थे। खाटूश्यामजी मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। अब देखिए- हादसे की PHOTOS… करीब एक घंटे तक जाम जैसे हालात पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट में आगरा के रामबाग के रहने वाले अतुल वार्षण (35), कालनदी विहार के मुकुल जायसवाल (21), रूपेश जाटव (25) और शिवा सिंह (20) की मौत हुई है। वहीं, आगरा के ही नुनिहाई के रहने वाले राहुल शर्मा (36) और ब्लकेश्वर के अर्पित बंसल (20) घायल हैं। हादसे के बाद मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे तक ट्रैफिक स्लो रहा। घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक क्लियर करवाया। क्रेन की मदद से कार को हटवाया गया। ओवरस्पीडिंग के कारण राजस्थान में बढ़ रहे एक्सीडेंट ट्रांसपोर्ट और पुलिस डिपार्टमेंट के अलग-अलग डेटा के अनुसार राजस्थान देशभर में सड़क हादसों में छठे स्थान पर बना हुआ है। राज्य में वर्ष 2025 में हुए कुल 23,820 हादसों में से 15,647 दुर्घटनाएं तेज गति के कारण हुईं। इनमें करीब 7,600 लोगों की जान गई। वर्ष 2025 में हादसे कम हुए, लेकिन मौतें ज्यादा हुई हैं। प्रदेश में 2024 के मुकाबले 2025 में 1,018 दुर्घटनाएं कम हुईं, लेकिन इसके बावजूद 307 अधिक लोगों की मौत हो गई। कुल दुर्घटनाओं में से करीब 63 फीसदी हादसे ओवरस्पीडिंग के कारण हो रहे हैं। …. ये खबर भी पढ़िए… राजस्थान- मिनी बस एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरी, 8 मौतें:सभी MP के रहने वाले, खाटूश्याम मंदिर जा रहे थे; घायलों को खिड़की तोड़कर निकाला राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैंपो ट्रैवलर (मिनी बस) पुलिया से गिर गया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग मध्य प्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News