पंचायत चुनाव के लिए बीजेपी ने अलवर में जिला परिषद सदस्य के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। अलवर जिला परिषद के 39 में से 34 वार्डों के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। वहीं 5 वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। बीजेपी ने 17 वार्डों में महिला उम्मीदवार उतारी हैं। इधर, डूंगरपुर में भाजपा के पूर्व विधायक देवेंद्र कटारा और अनिता कटारा ने जिला परिषद सदस्य के लिए पर्चा भरा। अनिता कटारा पूर्व सांसद कनकमल कटारा की बहू भी हैं। राजसमंद में भाजपा के पूर्व सांसद हरिओम सिंह राठौड़ के बेटे कर्णवीर सिंह ने नामांकन भरा। पहले देखें अलवर के भाजपा प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट… … पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
