October 25, 2026

राजस्थान से मानसून की विदाई 19 सितंबर से शुरू हो सकती है। अंतिम चरण मानसून जमकर बरस रहा है। उदयपुर, सलूंबर, चित्तौड़गढ़ जिले के अलग-अलग एरिया में गुरुवार रात से शुक्रवार दोपहर तक रुक-रुककर बरसात होती रही। सलूंबर के झल्लारा में सरनी नदी पुल के ऊपर से बही। डूंगरपुर के आसपुर के पुंजेला डैम पर शुक्रवार सुबह एक फीट की चादर चली। इससे पहले गुरुवार को जयपुर, अजमेर सहित कई जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। टोंक जिले में रात में हुई बरसात से खेतों में कटी फसल खराब हो गई। कोटा जंक्शन पर बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट हो गया। मौसम बदलने से दिन का तापमान 7 डिग्री तक गिर गया। सबसे पहले देखिए- राजस्थान में मौसम की PHOTOS मानसून के बडे़ अपडेट नदी में उफान के कारण रास्ता बंद, झरने बहे: चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही। बारिश के बाद ब्राह्मणी नदी पर स्थित डब्को झरना तेज बहाव के साथ बहने लगा। कोटा जंक्शन के डीसीएम ने बताया गुरुवार को बारिश के कारण बिजली के पैनल में आग लग गई। जिसे कुछ मिनट बाद बुझा दिया गया। टोंक में हुई बारिश के कारण किसानों को नुकसान हुआ है। उदयपुर के सलूंबर में सरनी नदी के कारण रास्ता बंद हो गया। 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश: जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा कोटा, जोधपुर, उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में गुरुवार को अच्छी बरसात हुई। सवाई माधोपुर, करौली, नागौर, अजमेर, जयपुर में 4 इंच तक बारिश दर्ज हुई। साथ ही भीलवाड़ा, बूंदी, टोंक, झुंझुनूं, बीकानेर में 2 इंच तक पानी बरसा। 7 डिग्री तक गिरा पारा: राजस्थान के अधिकांश शहरों के तापमान में गुरुवार को तेज बारिश के साथ चली हवा के कारण तापमान में गिरावट हुई। पिलानी, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, फतेहपुर, झुंझुनूं, अजमेर में अधिकतम तापमान 2 से 7 डिग्री तक गिर गया। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News