राजस्थान में 309 नगरीय निकायों में 61 हजार 271 नामांकन पत्र भरे गए हैं। मंगलवार को रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की। झालावाड़ नगर परिषद में वार्ड- 5 में कांग्रेस प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह, वार्ड- 7 में भाजपा प्रत्याशी सागर कहार और वार्ड- 31 में कांग्रेस प्रत्याशी शाहरुख का पर्चा रद्द हो गया। अजमेर जिले की किशनगढ़ नगर परिषद के वार्ड-36 से निर्दलीय प्रत्याशी रिखब रील का निधन हो गया। रिखब सोमवार को सरवाड़ (अजमेर) में बहन के घर गए थे। वहीं अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। धौलपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 26 से निर्दलीय प्रत्याशी कल्पना शर्मा के पति रामू शर्मा पर सोमवार रात 5 लोगों ने हमला कर दिया। वे गंभीर घायल हो गए। … पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
