October 25, 2026

श्रीगंगानगर परिषद में बीजेपी के अजय दावड़ा चेयरमैन बने हैं। उन्होंने जीत के बाद कहा- नगर परिषद के चुनाव में विरोधियों ने शहर में कहा था कि अजय दावड़ा गुंडा है। मैं आज कहना चाहता हूं कि हां, मैं अपने भाइयों के लिए गुंडा ही हूं। अलवर की मालाखेड़ा नगर पालिका में अध्यक्ष के चुनाव के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रियंका रघुवंशी पर बरस पड़े। हरियाणा पुलिस पर तिजारा नगर परिषद के 18 पार्षदों को गायब करने का आरोप लगा है। ये सभी कांग्रेस गुट के पार्षद हैं, जो हिमाचल में बाड़ाबंदी से तिजारा के सभापति चुनाव के लिए वोट डालने आ रहे थे। कांग्रेस के पूर्व MLA संदीप यादव का दावा है कि वे भी उनके साथ थे। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात हरियाणा के चंडीमंदिर (सूरजपुर) टोल प्लाजा पर हरियाणा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और जंगल में ले गए। इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस नेता हरियाणा के पिंजौर थाने के बाहर धरने पर बैठे हैं। वहीं, तिजारा में गायब पार्षदों के परिवार और कांग्रेस कार्यकर्ता भी थाने के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। इधर, निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस को वोटिंग के लिए रात 8 बजे तक का टाइम दिया है। पहले देखिए, ये 2 तस्वीरें… निकाय चुनाव से जुड़े बड़े अपडेट्स पार्षद बोले- गाड़ी में घुमा रही पुलिस : हरियाणा से तिजारा के पार्षदों का सोमवार दोपहर एक वीडियो सामने आया। इसमें वार्ड-5 से पार्षद ने बताया- हम 18 पार्षद थे। 9 को हमसे अलग कर दिया और हम 9 पार्षदों को पुलिस गाड़ी में घुमा रही है। पार्षदों पर फायरिंग कर किडनैप : श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में तीन पार्षदों पर फायरिंग होने का मामला सामने आया है। घटना बाजूवाला रोड पर नर्सरी के पास की है। कांग्रेस नेताओं ने वार्ड-20 के मंगतराम (कांग्रेस), वार्ड-21 के प्यारेलाल (कांग्रेस) और वार्ड-13 के विजय कुमार (निर्दलीय) पार्षद को उठा ले जाने का आरोप लगाया है। देखिए- निकाय चुनाव से जुड़ी PHOTOS… …. अजमेर नगर निगम में मेयर की वोटिंग से पहले हंगामा:273 निकायों में मेयर, सभापति और अध्यक्ष का चुनाव; बारां में बीजेपी पार्षद नहीं करेंगे मतदान …. पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News