August 16, 2026

लॉ स्टूडेंट्स के लिए राजस्थान पुलिस ने इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया है। राजस्थान के अलावा देश और विदेश के किसी भी विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत चयनित छात्रों को राजस्थान पुलिस की अलग-अलग शाखाओं में 45 दिन से 3 महीने तक इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से यह प्रोग्राम डीजीपी राजीव कुमार शर्मा के निर्देश पर शुरू किया गया है। इंटर्नशिप समाप्त होने पर हर पात्र स्टूडेंट्स को संबंधित यूनिट हेड को एक रिपोर्ट या रिसर्च पेपर जमा करना होगा। मूल्यांकन के बाद राजस्थान पुलिस की ट्रेनिंग ब्रांच की ओर से प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा। सर्टिफिकेट पाने के लिए कम से कम 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी। इंटर्नशिप बिना स्टाइपेंड की रहेगी। सभी आवेदकों के लिए 12वीं में कम से कम 60% अंक होना आवश्यक है। सालभर होंगे आवेदन, चार बैच में चयन
इंटर्नशिप के लिए आवेदन पूरे साल किए जा सकेंगे। आवेदन RajCop Citizen ऐप के माध्यम से होगा। साल में चार बैच रखे गए हैं। दिसंबर में आवेदन करने वालों का बैच जनवरी, मार्च वालों का अप्रैल, जून वालों का जुलाई और सितंबर में आवेदन करने वालों का बैच अक्टूबर से शुरू होगा। इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के शेड्यूल के अनुसार इंटर्नशिप चुनने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News