October 20, 2026

कोटा में बाइक सवार पिता-बेटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई। बेटी घायल है। वहां से गुजर रहे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सड़क पर गिरे पिता-बेटी को देखा तो तुरंत अपना काफिला रुकवाया और मदद में जुट गए। हादसा कैथून थाना क्षेत्र में सोमवार को नेशनल हाईवे-27 पर ताथेड़ डिपो के पास हुआ। मंत्री ने खुद घायल युवती को उठाकर एस्कॉर्ट वाहन में बैठाया। इसके बाद 108 एंबुलेंस के पहुंचने पर घायल पिता को भी एमबीएस हॉस्पिटल भिजवाया। डॉक्टरों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। घायल बेटी का इलाज चल रहा है। पहले देखिए, हादसे के बाद की PHOTOS… पिता-बेटी लौट रहे थे गांव रामराजपुरा निवासी बनवारीलाल मीणा अपनी बेटी सिमरन मीणा के साथ किसी काम से ताथेड़ आए थे। काम पूरा होने के बाद दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ताथेड़ डिपो के पास पीछे से आ रही ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पिता-बेटी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे के समय ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पंचायत चुनाव के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम में जा रहे थे। उन्होंने घायलों को देखकर अपना काफिला रुकवाया और मदद के लिए आगे आए। मंत्री ने युवती के साथ एक पुलिसकर्मी को भी हॉस्पिटल भेजा, जिसने युवती का इलाज करवाया। बाद में मंत्री ने फोन करके डॉक्टरों से घायल युवती के इलाज की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ड्राइवर पर केस दर्ज कैथून थाने के ASI हीरालाल पूनिया ने बताया- बनवारीलाल (मृतक) के भाई सत्यप्रकाश मीणा निवासी रामराजपुरा की रिपोर्ट पर कार ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। — ये खबर भी पढ़ें… सड़क-हादसे में पिता और 2 साल की बेटी की मौत:पत्नी सहित 2 महिलाएं गंभीर घायल, देर रात अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर उदयपुर जिले में सोमवार देर रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी 2 साल की बेटी की मौत हो गई। उसकी पत्नी सहित 2 महिलाएं गंभीर घायल हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News