मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में सोमवार को कोटा पुलिस ने रेलवे स्टेशन से तीन हमलावरों को पकड़ा है। तीनों पुणे-जयपुर ट्रेन (12939) के जनरल कोच में अलग-अलग जगह बैठे थे। आरोपी ट्रेन से जयपुर पहुंचते और जयपुर से बस से दिल्ली व वहां से नेपाल भागने की फिराक में थे। कोटा एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया सोनीपत ( हरियाणा) निवासी रेहान उर्फ सुक्का, बेगूसराय (बिहार) निवासी ऋतिक कुर्मी उर्फ रोशन और सोनीपत ( हरियाणा) निवासी एक नाबालिग को आज सुबह 10.18 बजे कोटा से पकड़ा है। तीनों बदमाश लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं। रेहान लॉरेंस गैग के अनिल पंडित के संपर्क में था। उसी ने सोनीपत के एक नाबालिग को अपने साथ प्लान में शामिल किया। कोटा एसपी ने बताया- आरोपियों को लेकर मुंबई पुलिस से इनपुट मिला था। बिहार का रहने वाला ऋतिक रैपिडो चलाता है और मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रहता है। वहीं हरियाणा का रहने वाला रेहान और एक नाबालिग मजदूरी करते हैं। पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
