कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के नॉर्दर्न बायपास पर बुधवार शाम करीब 6 बजे सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी 6 महीने की प्रेग्नेंट मोना (28) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 3 साल की बेटी घायल हो गई। मृतका के पति दयाराम (30) का आरोप है कि पिकअप ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। रेलवे कॉलोनी थाने के एएसआई अब्दुल लतीफ ने बताया – महिला अपने पति और 3 साल की बेटी के साथ बाइक से जा रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला सड़क पर गिरकर पिकअप की चपेट में आ गई। पिकअप उसे रगड़ते हुए आगे निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बच्ची घायल हो गई। आज सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पत्नी 6 महीने की गर्भवती थी गामछ निवासी दयाराम ने बताया – बुधवार शाम वे पत्नी और बेटी के साथ बाइक से सब्जी लेने जा रहे थे। इस दौरान पिकअप ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। जिसके कारण पत्नी सड़क पर गिर पड़ी और पिकअप उसे घसीटते हुए आगे निकल गई। पत्नी 6 महीने की गर्भवती थी। पिकअप ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। वह नशे में गाड़ी चला रहा था। एएसआई अब्दुल लतीफ ने बताया – मृतक महिला के पति ने थाने में शिकायत दी है। पिकअप के नंबर भी बताए हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। … ये खबर भी पढ़िए… जयपुर-तेज रफ्तार बस ने कारों और स्कूटी को टक्कर मारी:रोडवेज बस के नीचे आ गई स्कूटी, महिला की मौत, युवक का पैर फ्रैक्चर हुआ जयपुर के सीकर रोड पर खेतान हॉस्पिटल के सामने बुधवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कारों और स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बस के टायर के नीचे आ गई। (पूरी खबर..)
