October 16, 2026

राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के कारण रविवार सुबह श्रीगंगानगर सहित आसपास के एरिया में बारिश हो रही है। मौसम बदलने से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। अगले दो दिन में भी बीकानेर संभाग में बादल छाने, बारिश का अलर्ट है। ​पिछले 24 घंटे मौसम साफ रहा, लेकिन अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में गिरावट होने से गर्मी कम रही। जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही, हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट हुई। सबसे पहले देखिए- मौसम से जुड़ी PHOTOS… रात में बदला मौसम, ठंड बढ़ी दिनभर मौसम साफ रहने के बाद बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में देर रात मौसम में बदलाव हुआ। इन जिलों में बादल छाने के साथ कई जगह तेज ठंडी हवा चली। श्रीगंगानगर में शनिवार देर रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बरसात के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम के बड़े अपडेट्स 10 शहरों का तापमान 20 डिग्री से नीचे: राजस्थान में दिन में गर्मी कम होने के साथ ही रात में भी ठंडक बढ़ने लगी है। शनिवार को 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ठंडा इलाका उदयपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम: 12 अक्टूबर को भी इन एरिया में बादल छाने की संभावना है। 13 अक्टूबर को फिर एक कमजोर सिस्टम बनेगा, जिसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आज कहां बारिश की संभावना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News