निकाय चुनाव में सीकर नगर परिषद में वार्ड 65 से बीजेपी प्रत्याशी पिंकी पंवार ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में कांग्रेस की माया देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। अलवर में पूर्व सभापति शकुंतला सोनी का नगर निगम के वार्ड 52 से नामांकन रद्द हो गया। हनुमानगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस के 3 प्रत्याशियों वार्ड-37 से रोहित जावा, वार्ड-31 से लखवीर सिंह और वार्ड-52 से बंशी खन्ना का नामांकन खारिज हो गया। रोहित जावा NSUI जिलाध्यक्ष हैं। इससे नाराज कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गले लगकर कार्यकर्ता धन्नाराम रोने लग गया। धन्नाराम ने जोधपुर नगर निगम के वार्ड 10 से टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। हनुमानगढ़ जिले की रावतसर नगर पालिका में वार्ड-19 से जेल में बंद भीमसिंह शेखावत ने 2 नामांकन भरे थे। उनके दोनों नामांकन खारिज हो गए। बारां में नगर परिषद चुनाव से पहले 36 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली। डूंगरपुर-कपासन में एक-एक प्रत्याशी का नामांकन खारिज डूंगरपुर नगर परिषद के वार्ड-23 से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश कटारा का नामांकन खारिज हो गया। अब यहां से बीजेपी के मनन कलासुआ एकमात्र उम्मीदवार बचे हैं। चित्तौड़गढ़ जिले की कपासन नगर पालिका चुनाव में वार्ड-7 से कांग्रेस प्रत्याशी रुखसाना का नामांकन रद्द हो गया। … पल-पल का अपडेट जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
