September 11, 2026

राजस्थान में फिर से मानसून एक्टिव हो गया है। जयपुर सहित 6 जिलों में मंगलवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। कोटपूतली-बहरोड़ में कोलीला फ्लाईओवर के पास नेशनल हाईवे- 48 की सर्विस लेन डूब गई है। दौसा के लालसोट में मोरेल बांध पर करीब 5 इंच की चादर चल रही है। पिछले 24 घंटे में लालसोट क्षेत्र में 95 और मोरेल डैम क्षेत्र में 38 MM बारिश दर्ज की गई। अलवर शहर में भी सुबह हुई तेज बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलजमाव हो गया। लगातार बरसात के कारण कई शहरों के तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट हुई है। इससे पहले सोमवार को भी अलग-अलग जिलों में 4 इंच तक पानी बरसा। करौली में बारिश के बाद पांचना बांध का जलस्तर बढ़ गया। धौलपुर जिले के 3 बांध भी ओवरफ्लो के करीब हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का ये दौर 27 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। राजस्थान के मौसम की PHOTOS… मानसून के बड़े अपडेट्स कहां-कहां फिर मानसून एक्टिव: मंगलवार सुबह से अलवर, जयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा, दौसा, टोंक में रुक-रुककर बरसात हो रही है। जयपुर में लगातार दूसरे दिन बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। वहीं, अलवर हुई तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे पहले सोमवार को भरतपुर, जयपुर सहित 4 जिलों में बारिश हुई। भरतपुर में सबसे ज्यादा 4 इंच पानी बरसा। सड़कें दरिया बनीं, अंडरपास में भरा पानी: सोमवार को तेज बारिश से करौली के हिंडौन स्थित बाजारों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे यहां लोगों की आवाजाही प्रभावित रही। पांचना बांध में भी पानी की आवक होने से बांध का गेज 9.10 मीटर से बढ़कर 9.15 मीटर पर पहुंच गया धौलपुर के बाड़ी में उर्मिला सागर, रामसागर और पार्वती बांध भरने के करीब हैं। तीन दिन जारी रहेगा बारिश का दौर: मानसून ट्रफ के कारण उत्तर-प्रदेश, दिल्ली, एमपी समेत कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी से लगते राजस्थान के इलाके (भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली समेत अन्य कई जिलों) में बारिश का दौर अगले ​तीन दिन जारी रहने की संभावना है। मौसम ने फसल बिगाड़ी तो किसान को मिलेगा पूरा मुआवजा:अनार-किन्नू खराब होने पर भी मिलेगा बीमा क्लेम; जानें कितना देना होगा प्रीमियम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News