September 10, 2026

रावतभाटा (चित्तौड़गढ़) के न्यूक्लियर पावर प्लांट में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जवान प्रमिर सरकार (25) के सीने में गोली उन्हीं की सर्विस राइफल से लगी थी। पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रमिर घटना के समय रिएक्टर बिल्डिंग के बाहर सुरक्षा ड्यूटी पर थे। घटना शनिवार (22 अगस्त) सुबह करीब 4.30 बजे की है। फायरिंग की आवाज से अफरा-तफरी हादसे की जानकारी के बाद रावतभाटा थानाधिकारी संजीव स्वामी और CISF के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजदू दूसरे कर्मचारियों से घटना को लेकर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फायरिंग की आवाज सुनकर पूरे कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। जब कुछ लोग प्रमिर के पास पहुंचे तो वो फर्श पर गिरे हुए थे। उसके चारों ओर खून बिखरा हुआ था। उसे तुरंत हॉस्पिटल भेज दिया गया। सीने के पार हो गई गोली CISF अधिकारियों ने बताया कि जवान के सीने से गोली पार हो गई थी। जवान ने आत्महत्या की है या किसी अन्य कारण से सर्विस राइफल से गोली चली, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने मृतक जवान का शव राजस्थान परमाणु बिजलीघर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। ड्यूटी खत्म होने से 40 मिनट पहले मौत जानकारी के अनुसार जवान प्रमिर पावर प्लांट की ही आवासीय कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे वो ड्यूटी पर पहुंचा था। सुबह 5 बजे उसकी ड्यूटी खत्म होने वाली थी। इससे करीब 40 मिनट पहले उसकी गोली लगने से मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया प्रमिर साल 2025 बैच में ही CISF में भर्ती हुए थे। करीब 6 माह पहले ही रावतभाटा में उन्हें पोस्टिंग मिली थी। पुलिस और CISF मामले की जांच कर रहे हैं। …. ये खबर भी पढ़िए… बीकानेर में क्राइम-ब्रांच के सीआई का फ्लैट में शव मिला:चादर से पंखा साफ करते समय हादसा; जयपुर में पोस्टेड थे, 20 दिन से छुट्टी पर थे बीकानेर में सीआईडी क्राइम ब्रांच के सीआई का शव उनके फ्लैट में मिला। सीआई की पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ बॉडी लेकर हॉस्पिटल पहुंचीं। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूरी खबर पढ़िए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News