August 16, 2026

उदयपुर में शुक्रवार सुबह बुजुर्ग पति-पत्नी के शव घर में बक्से में बंद मिले। दोनों 12 अगस्त की सुबह से लापता थे। बदबू आने पर परिजनों ने घर के हर कोने में देखा । बक्से की तरफ से बदबू आने पर खोलकर देखा तो उसके अंदर प्लास्टिक की थैली में दोनों के शव थे। घटना सायरा थाना क्षेत्र की है। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया- सायरा के पुनावली गांव निवासी लहरी लाल पालीवाल (65) और उनकी पत्नी राधा देवी (62) के शव मिले हैं। आशंका है कि मंगलवार देर रात बदमाशों ने दोनों हत्या की। इसके बाद शवों थैली में भरकर बक्से में रख दिए। फिर बक्से के ऊपर बिस्तर रख दिए ताकि किसी को पता नहीं लगे। पुलिस संदिग्धों और पड़ोसियों से पूछताछ करते हुए मामले की जांच में जुटी है। पड़ोसी को दरवाजा खुला मिला, फिर बेटे को दी सूचना जानकारी के अनुसार- घर में पति-पत्नी ही रहते थे। लहरीलाल दूध बेचते थे। जब वे दूध देने नहीं पहुंचे तो पड़ोसी ने घर जाकर देखा। दरवाजा खुला था और अंदर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने राजकोट (गुजरात) में नौकरी करने वाले उनके बेटे मनोहर को सूचना दी। मनोहर ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर घर जाने और आसपास तलाश करने को कहा। रिश्तेदारों को भी उनका कुछ पता नहीं चला। माता-पिता के लापता होने की खबर सुनकर मनोहर सायरा पहुंचा और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बेटा बोला- मंगलवार रात को मां से बात हुई थी बेटे मनोहर का कहना है कि मंगलवार रात को मम्मी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वे सो गईं। बुधवार सुबह उनके घर में नहीं होने की जानकारी मिली। बता दें कि मामले में एक दिन पहले गुरुवार को ग्रामीणों ने थाने का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने बुजुर्ग पति-पत्नी को जल्द तलाशने की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News